मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं की शुरु आत रविवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हुई। जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने गुब्बारे और शांति का प्रतीक कबूृतर उड़ाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कराया। मार्च पास्ट की सलामी के लिए पीएसी परिसर में मंडल के चारों जिलों की टीमें रंगीन कपड़ों एवं बैंडबाजों की मधुर ध्वनि के साथ अतिथि के सामने से गुजरीं। इसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
पीएसी मैदान में मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राइमरी स्तर पर 50 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में कौशांबी के अजय प्रथम और फतेहपुर के विकास दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कौशांबी की ममता देवी प्रथम और इलाहाबाद की काजोल दूसरे स्थान पर रहीं।
100 मीटर दौड़ में कौशांबी के अजय ने प्रथम और फतेहपुर के विकास ने द्वितीय तथा बालिका वर्ग में ममता देवी कौशांबी ने प्रथम और फतेहपुर की स्वाति ने दूसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में कौशांबी के आशीष कुमार प्रथम और फतेहपुर के आकाश द्वितीय, बालिका वर्ग में भावना पाल कौशांबी प्रथम और तरन्नुम इलाहाबाद द्वितीय, 600 मीटर दौड़ में गोविंद कुमार फतेहपुर प्रथम, दीपक कुमार फतेहपुर द्वितीय, बालिका वर्ग में अनामिका कौशांबी प्रथम और अमरीन बानो इलाहाबाद द्वितीय स्थान पर रहीं।
खो खो प्रतियोगिता में प्राइमरी बालिका वर्ग में फतेहपुर प्रथम और प्रतापगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने कहा कि छात्रों का दिमाग खाली स्लेट की तरह है। इस पर अध्यापक जो चाहे अंकित कर सकता है।
अध्यापक की भूमिका छात्राओं के मानसिक विकास में अहम होनी चाहिए। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक शशि भूषण त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी राकेश सचान, शिक्षक संघ के पदाधिकारी विनोद सिंह, अनुराग मिश्रा, राम बहादुर, शैलेंद्र भदौरिया, ललितेश त्रिवेदी, विजय त्रिपाठी, बृज गोपाल दुबे, नीरजा सिंह, शिव शक्ति, मीनू मिश्रा, माधुरी, विजय श्रीवास्तव, सुनील अग्निहोत्री रहे।