फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वायु सेना के सार्जेंट और पत्नी से दो लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मार्केटिंग कंपनी में नौकरी और बिजनेस का झांसा देकर वायु सेना के सार्जेंट और पत्नी से दो लाख की ठगी की गई। पुलिस ने मंगलवार को वायु सेना के दो भगोड़ों समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मलवां थाने के भदबा गांव निवासी दुर्गा प्रसाद वायु सेना दिल्ली में सार्जेंट हैं। वर्तमान में नई दिल्ली के पालम काॅलोनी साध नगर में रहते हैं। पत्नी तुषिता कौशल का आरोप है कि पति के पूर्व परिचित आशीष कुमार वायु सेना के भगोड़े हैं। आशीष ने फोन कर इंटरनेशनल कंपनी में जुड़कर बिजनेस करने और नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
31 मार्च को नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान पति ने अप्रैल में सुधा देवी के खाते में यूपीआई से दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। आठ अप्रैल को आशीष और उसके वायु सेना के भगोड़े साथी अक्षय मलिक ने धोखे से कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। नौ अप्रैल को ईमेल से पता चला कि उनकी सहमति के बिना 1.70 लाख रुपये होम एडवेंचर नाम के पैकेज में लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद आशीष ने अन्य साथी विकास कुमार सिंह और विकल कुमार से मिलवाया। इस दौरान और रुपये निवेश करने की बात कही। उन्होंने इन्कार किया तो सात मई को कंपनी ने रिफंड क्लेम खारिज कर दिया।
आरोपियों में खाताधारक सुधा देवी मूल रूप से वाराणसी जिला के पड़ाव, सूजाबाद कुष्ठ सेवा आश्रम निवासी सरोज कुमार चौधरी की पत्नी हैं। आशीष कुमार चंदौली जिला के भूपौली गांव अलीनगर डेरवा कलां का निवासी है।
अक्षय मलिक हरियाणा के सोनीपत जिला स्थित मदीना गांव का है। अन्य आरोपी विकास कुमार और विकल कुमार हैं। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि कंपनी में रुपये लगाने के नाम पर ठगी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें