फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: साइबर अपराधियों को सिमकार्ड मुहैया कराने वाला एजेंट गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। साइबर अपराधियों को सिमकार्ड मुहैया कराने वाले एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह ग्राहकों के कई बार फिंगर प्रिंट लेने के बाद अतिरिक्त सिमकार्ड एक्टीवेट करता है। वह सिमकार्ड साइबर अपराधियों को मुहैया कराता है। वह विभिन्न कंपनियों के सिमकार्ड एजेंट के रूप में बेचने का काम करता है। पुलिस ने आरोपी का धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ के रहने वाले सिपाही प्रदीप सोनकर ने जाफरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की अश्लील वीडियो व फोटो वायरल की थी। सिपाही का सिमकार्ड दूसरे एक युवक का निकला था। जांच में पता लगा कि एक दुकानदार से सिपाही ने सिमकार्ड खरीदा था।
जांच दौरान सिम बेचने वाले प्रतापगढ़ जिला मानिकपुर थाने के दंदौली निवासी हरिकेश यादव को गिरफ्तार किया गाया। आरोपी के पास से धोखाधड़ी कर लोगों के नाम से निकाले गए 43 सिमकार्ड विभिन्न कंपनियों के बरामद हुए। उसके पास से कीपैड व एंड्रायड मोबाइल व फिंगर बायोमेट्रिक मशीन मिली। आरोपी हरिकेश यादव इंटर पास है।
विज्ञापन

वह छह साल से सिमकार्ड कंपनियों के एजेंट के रूप में कार्य करता है। वह अपनी आईडी से गांवों में घूमकर मोबाइल सिम विक्रय/पोर्ट करता है।ग्राहकों से बायोमीट्रिक मशीन पर अलग-अलग बहाने से दो से तीन बार अंगूठा लगवाकर ग्राहक को सिम देने के साथ ही उसी नाम,पता पर अतिरिक्त सिम एक्टीवेट कर लेता है। वह साइबर आपराधियों व दूसरे अपराधों में लिप्त लोगों को सिमकार्ड बेचता है। आरोपी को जेल भेजा गया है।


सिमकार्ड खरीदते समय बरतें सावधानी
साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नया सिमकार्ड खरीदते समय व पोर्ट कराते समय सावधानी बरतनी चाहिए। आधार कार्ड के माध्यम से बैंक खातों से रुपये निकलाने में भी सावधानी बरतनी चाहिए। बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा एक से अधिक बार लगवाने की स्थिति में अलर्ट हो जाएं। मोबाइल पर आने वाले मैसेज को ठीक से पढ़ने के बाद दोबारा अंगूठा लगाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें