फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मूर्ति विसर्जन में रास्ते को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद से गांव में तनाव पैदा हो गया। सूचना पाकर जाफरगंज थाना पुलिस मौके क्षेत्राधिकारी के साथ मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

रविवार को शिवपुरी गांव की नदी के बेरी घाट में पड़ोसी गांव सहिमलपुर के आयोजक अपनी मूर्ति पूर्व के मार्ग से न ले जाकर नया रास्ता बना शिवपुरी गांव में भ्रमण कराकर ले जा रहे थे, जबकि शिवपुरी गांव की प्रतिमाओं को गांव में भ्रमण हो रहा था। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। गाली गलौज तनाव बढ़ता देख किसी ने जाफरगंज पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जहानाबाद , चांदपुर, बकेवर थाने का भी फोर्स बुला लिया। किसी तरह समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। घटना की जानकारी पर नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र और बिंदकी क्षेत्राधिकारी वीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। जिस कारण मूर्ति विसर्जन में देरी हुई और देर शाम छह पुलिस की देखरेख में विसर्जन हुआ।
विज्ञापन

तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस की भारी तैनाती की गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी शिवकुमार यादव ने बताया कि साहिमलपुर के आयोजक ने नया रास्ता बनाकर गलती की, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ। दोनों पक्षों ने शांति पूर्ण तरीके से मूर्ति विसर्जन कर दिया है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट
थरियांव। पुरानी रंजिश को लेकर मूर्ति विसर्जन विदाई कार्यक्रम में शामिल होने गए युवक को गांव के लड़कों ने जमकर मारा पीटा। युवक ने थाने में मारपीट की तहरीर दी है।
चौकी हसवा क्षेत्र के लतीफपुर गांव निवासी शैलेंद्र पाल पुत्र रमाकांत पाल ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि रविवार की दोपहर लगभग एक बजे मूर्ति विसर्जन विदाई कार्यक्रम में शामिल होने गांव के किनारे गया था। विदाई समारोह से निपटाकर घर जा रहा था। उसी समय गांव के कुछ युवक आ गए और उसे मारने पीटने लगे। यह देख युवक का भाई राहुल पाल ने बीच बचाव किया तो उसे भी मारा पीटा। युवक को स्कूल आते जाते कई बार पहले भी दबंग लड़कों ने मार पीट करने का प्रयास किया था। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि घटना का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें