फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बारिश के बाद खागा-नौबस्ता मार्ग पर जलभराव, फिसलन से राहगीर परेशान

विज्ञापन
फ़ोटो-05-नौबस्ता रोड पर भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
खागा। बृहस्पतिवार रात हुई बारिश ने निर्माणाधीन खागा-नौबस्ता रोड की स्थिति की पोल खोल दी। सड़क पर जगह-जगह पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन

खागा-नौबस्ता मार्ग से प्रतिदिन लगभग दो हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं लेकिन सुस्त निर्माण कार्य और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर पानी जमा हो गया है। जलभराव के चलते कीचड़ और फिसलन की स्थिति बन गई है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर फिसलन बढ़ने से दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी मानसून पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ है और सड़क की यह हालत हो गई है। ऐसे में लगातार बारिश होने पर स्थिति और खराब हो सकती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण की गति बेहद धीमी है।
विज्ञापन

इससे लंबे समय से आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोगों ने जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने और सड़क किनारे उचित जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। अवर अभियंता विनय कुमार ने बताया कि बारिश से हुए जलभराव को पंपिंग सेट से हटवाकर फिर से निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

फ़ोटो-05-नौबस्ता रोड पर भरा बारिश का पानी। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें