फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अंबेडकरनगर के युवक की हत्या के बाद फंदे से लटकाया था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अंबेडकरनगर के युवक की मौत के मामले में युवती और उसके पुलिसकर्मी भाई समेत छह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। दोनों के बीच संबंधों की दोनों पक्षों को जानकारी थी। माैके की जांच में सामने आया कि युवती के परिजनों ने युवक को पीटने के बाद बंधक बनाया। यही मौत का कारण बना। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के पहाडपुर हड़वा निवासी अकमल (30) गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। बकेवर थाने के शकूराबाद की रहने वाली बीएससी की छात्रा तहजीब उर्फ खुशबू से अकमल की करीब डेढ़ वर्ष से इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत होती थी। कई बार दोनों की मुलाकात भी हो चुकी थी।
अकमल के भाई अमजद खान ने बताया कि तीन अगस्त को खुशबू ने भाई को अपने घर अपनी मां की बीमारी का झांसा देकर बुलाया था। भाई तीन अगस्त की रात खुशबू के घर पहुंचा। वहां उसे पूरे परिवार ने पीटा। पिटाई से मौत के बाद सिलाई की दुकान में आत्महत्या दर्शाने के लिए उसे फंदे से लटका दिया गया। इसके बाद दुकान में बाहर से ताला लगा दिया गया। पुलिस ने अमजद खान की तहरीर पर तहजीब उर्फ खुशबू व उसके पिता शफीक, मां रशीदा, बहन सूफिया बेगम पत्नी माजिद अहमद निवासी पिली कोठी कानपुर, भाई नफीस और खुर्शीद के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने पूछताछ के लिए खुशबू और उसकी मां को हिरासत में लिया है। आरोपी नफीस प्रयागराज में सिपाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें