फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आग लगने के बाद सिलिंडर फटा, कोठरी जलकर राख

विज्ञापन
फोटो-36- गैस का पाइप निकलने पर छप्पर में लगी आग। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के गड़रियन का पुरवा मजरे इजूरा खुर्द गांव में शुक्रवार दोपहर खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर का पाइप निकलने से आग लग गई, जिससे सिलिंडर फट गया और पूरी कोठरी धूं-धूंकर जल उठी। आग बुझाने के प्रयास में किसान झुलस गया और ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही सबकुछ राख हो गया।
विज्ञापन

गड़रियन का पुरवा गांव निवासी हरिश्चंद्र पाल किसान हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पिता इंद्रपाल पाल (80) घर से कुछ दूरी पर खेत स्थित कोठरी बनाकर चार वर्षों से रहते हैं। शुक्रवार करीब दो बजे वे कोठरी में खाना बना रहे थे, तभी सिलिंडर का पाइप निकल गया और आग भड़क उठी।
आग ने तेजी से छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने की कोशिश में इंद्रपाल पाल झुलस गए और इसी दौरान सिलिंडर फट गया। धमाके की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।
विज्ञापन

घटना में छप्पर के नीचे रखा पांच क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल चावल, 25 हजार रुपये नकद और अन्य सामान जलकर राख हो गया। नकदी घर बनाने के लिए रखी गई थी। झुलसे इंद्रपाल पाल को एंबुलेंस से सीएचसी हथगाम में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है और लेखपाल को जानकारी दे दी गई है।

फोटो-36- गैस का पाइप निकलने पर छप्पर में लगी आग। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें