फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दस साल बाद बीस साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई है। 30 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

कानपुर देहात जनपद के बिगाही गांवा निवासी शिवम दुबे ने 18 नवंबर 2012 को 11 बजे जहानाबाद थानाक्षेत्र से एक 14 साल की बच्ची को बहलाकर अपने साथ चार पहिया वाहन में ले गया। गांव में उसके साथ दुष्कर्म किया और जब वह गर्भवती हो गई तो कन्नौज जनपद ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया। कुछ दिनों बाद शिवम चार पहिया वाहन में उसी बच्ची को लेकर जहानाबाद की ओर जा रहा था तभी जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

बच्ची ने आपबीती बताई। सहायक शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र उत्तम ने न्यायालय के समक्ष एक के बाद एक आठ गवाह प्रस्तुत किए। अपर जिला जज मो. अहमद खान ने सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए शिवम को सजा सुना दी। अदालत ने जुर्माने की धनराशि से आधी रकम पीड़िता को दिए जाने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें