फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला की गला घोंटकर हत्या के बाद नुकीले हथियार से किए गए थे वार

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। तीन दिन से लापता महिला की हत्या कर फेंके शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बेरहमी से हत्या किए जाने का पता चला है। कातिल महिला को किसी हालत में जिंदा नहीं छोड़ना चाहता था। चेहरे व शरीर पर नुकीले हथियार से चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस नामजद महिला के पति की तलाश के बाद कानपुर से लौटी है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के कृपालपुर निवासी राजबहादुर निषाद की पुत्री संपत देवी (33) की शादी 2015 में कानपुर सजेती थाने के निम्धा निवासी रवी निषाद के साथ हुई थी। राजबहादुर ने बताया कि रवी ने 2017 में पुत्री को बच्चा न होने और दहेज की मांग को लेकर पीटकर घर से भगा दिया था। इसके बाद दूसरी शादी कर ली थी। पुत्री ने 2018 में रवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था।
इधर, संपत मायके में रहती थी। वह घर से गुरुवार को शौच के लिए जंगल गई थी। इसके बाद शनिवार को गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सूखे नाले में महिला का शव मिला था। पुलिस पति रवी व कुछ अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस कानपुर से लौट आई है, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घाेंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। चेहरे व शरीर पर नुकीले हथियार से चोट के निशान पाए गए हैं। माना जा रहा है कि हत्या के समय विरोध करने पर उस पर नुकीले हथियार से हमला हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें