फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के पांच माह बाद ही चुनी मौत

Mon, 18 Jul 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
पिंकी की फाइल फोटो। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
खागा। किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव में सोमवार को नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की है। युवती का विवाह पांच माह पहले हुआ था।  गांव के धर्मेंद्र की पत्नी आरती देवी की मौत हो गई।  शव एक कमरे में फांसी से झूल रहा था। परिजन सुबह करीब सात बजे कमरे में गए तो जानकारी हुई। परिजनों ने मृतका के मायके और पुलिस को सूचना दी। मायके पक्ष और पुलिस के पहुंचने के पहले ही ससुरालीजन फरार हो गए।  नायब तहसीलदार सिराजुद्दीन ने शव का पंचनामा भरा। इसके बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया। नवविवाहिता का मायका कोतवाली क्षेत्र के बुदवन गांव है। पिता धर्मेश ने बताया कि दहेज में 51 हजार नगद देने की बात तय हुई थी। शादी में 36 हजार रुपये दे दिया था। बकाया 15 हजार रुपये के खातिर पुत्री आरती देवी को मारा पीटा जाता था। पुत्री ने कई बार शिकायत की थी। ससुरीजनों ने मारपीट कर फांसी के फंदे से लटका कर हत्या कर दी है। पिता ने बताया कि चार मार्च को शादी हुई थी। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि  पिता धर्मेश की तहरीर पर पति धर्मेंद्र सिंह, ससुर धर्मपाल सिंह और सास कमला देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें