फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: युवती को वीडियाे कॉल कर युवक होटल में फंदे से लटका

विज्ञापन
फाइल फोटो-33-अंकित द्विवेदी। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मी टॉकीज के सामने स्थित होटल के कमरे में युवक पंखे पर बेडशीट के सहारे फंदे से लटक गया। इस दौरान दिल्ली की रहने वाली युवती से मोबाइल में वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहा था। अनहोनी के संदेह पर युवती ने फौरन गूगल से होटल संचालक का नंबर निकाला। संचालक को कॉल कर युवक के फंदे पर लटकने की जानकारी देकर जान बचाने के लिए कहा। होटल संचालक ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, लेकिन देर हो चुकी थी। प्रेम प्रसंग व बेरोजगारी के चलते खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज निवासी पूर्व सैनिक प्रेम बाबू का पुत्र अंकित द्विवेदी (34) घर से बाइक लेकर सोमवार को घर से निकला था। वह रात करीब आठ बजे आकाश होटल पहुंचा। होटल में कमरा बुक किया। करीब रात तीन बजे होटल संचालक अमन रस्तोगी के मोबाइल में एक युवती ने काॅल किया। कॉल पर अंकित के फंदे से लटकने की बात कहकर उसे बचाने की गुहार लगाई।
अमन रस्तोगी और पुलिस होटल पहुंची। होटल के कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन ने बताया कि अंकित दिल्ली के किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। कोरोना काल में घर लौटा था। वह काम की तलाश में था। फाॅरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए है। पुलिस को कमरे से शराब की बोतल व सिगरेट मिली है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि अंकित घटना से पूर्व दिल्ली की युवती से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहा था। युवती सिर्फ उसकी दोस्त बताई जा रही है। फिलहाल प्रेम प्रसंग का मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


इकलौते बेटे की मौत से परिजन बेहाल
अंकित परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से पिता प्रेम बाबू, मां सुधा देवी और बहन अंजली बदहवास दिखे। परिजन मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए। पिता बोले, जो होना था वो हो गया।

आधार कार्ड में पता दिल्ली का होने से भ्रमित हुई पुलिस

अंकित के आधार कार्ड में दिल्ली के सरिता विहार जीडी गोएनका विद्यालय के पीछे पॉकेट एल के सामने होम सिटी प्लाॅट नंबर 94 का पता दर्ज है। इस पते को लेकर पुलिस युवक की पहचान में कई घंटे तक उलझी रही। होटल में खड़ी अंकित के बाइक का नंबर को ट्रेस किया। बाइक पिता के नाम पर निकली, जिससे पुलिस अंकित के घर पहुंच सकी।

बहुत नशे में है अंकित, बचा लो
युवती ने काॅल पर होटल संचालक को बताया कि अंकित ने शराब बहुत पी रखी है। वह बहुत नशे में है। वह कमरे में फंदा लगा रहा है। किसी तरह से पहुंचकर उसे बचाओ। वह दरवाजा नहीं खोलेगा। दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकालो।

फाइल फोटो-33-अंकित द्विवेदी। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें