फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल काटने के बाद अब साध्वी ने बनाई चाट

Sun, 21 Apr 2019 12:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
sadhvi in new face, cookong chat pakora - फोटो : sadhvi in new face, cookong chat pakora
विज्ञापन
चुनाव प्रचार में रोज-रोज नए फंडे अपनाए जा रहे हैं। खेत में गेहूं की फसल काटने के बाद अब भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति ने शनिवार को चाट के ठेले में पहले चाट बनाई और फिर समोसे तले।
विज्ञापन

भिटौरा विकास खंड के मकनपुर गांव में चुनाव प्रचार  के दौरान उन्होंने एक ठेले वाले को चाट बनाते देखा तो उसके पास पहुंच गईं। उसके हाथ से पलटा ले लिया और खुद चाट बनाई और समोसे भी तले। साध्वी को ऐसा करता देख उन्हें करीब से ऐसा करता देखने के लिए भीड़ लग गई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों संग चाय पर चर्चा भी की और लोगों को पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं से अवगत कराया। चुनाव के दौरान साध्वी ने दर्जन भर से अधिक गांवो का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्र, अपर्णा सिंह गौतम, मीडिया प्रभारी कुलदीप भदौरिया और लोकसभा प्रभारी दिनेश बाजपेई मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें