फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर शुरू हो गया बस स्टैंड में निर्माण

Tue, 26 Jan 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग की खस्ताहाल सेवाओं से अब यात्रियों को जल्द ही निजात मिल जाएगी। मुसाफिरों को चाय, पान की दुकानों पर खड़े होकर अब बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सोमवार से कार्यदायी संस्था ने बस अड्डा परिसर में भवन निर्माण का काम शुरू कर दिया। बस स्टैंड में यात्रियों के बैठने का प्रतीक्षालय, पूछताछ केंद्र, एमएसटी कार्यालय, कैंटीन व सुलभ शौचालय बनाया जाना है।
विज्ञापन


रोडवेज बस स्टैंड  की बदहाली से यात्रियों को बहुत परेशानी होती है। न शौचालय की व्यवस्था थी न शुद्ध पेयजल की। पूछताछ केंद्र की बात तो दूर की है। बस अड्डा में अब भवन निर्माण का काम शुरू हो गया है।

प्रशासन के निर्देश पर निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को दी गई है। भवन निर्माण के लिए करीब 77 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यदायी संस्था ने भवन निर्माण कार्य कराने का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


एआरएम आरएस पांडेय ने बताया कि बस स्टैंड में भवन निर्माण का कार्य शुरू हो गया है, लेकिन सबसे पहले सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। बस अड्डा परिसर में शौचालय न होने से मुसाफिरों को ज्यादा दिक्कत होती है।

एआरएम आरएस पांडेय ने कहा कि बस स्टैंड के दोनों गेटों से बसों का आवागमन न होने से कानपुर, इलाहाबाद डिपो की बसें सड़क पर ही खड़ी हो जाती हैं। दूसरे गेट का अतिक्रमण हटाने की प्रशासन से मांग की गई है। जिससे दोनों गेटों से बसों का संचालन शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें