फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 25 हजार का इनाम घोषित होने पर आरोपी कोर्ट में सरेंडर की फिराक में

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव में कर्ज से परेशान परिवार की आत्महत्या मामले में पुलिस की गिरफ्त से दूर आरोपी राहुल श्रीवास्तव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित होने के बाद पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कोर्ट परिसर के आसपास भी सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस सादी वर्दी में कोर्ट परिसर के आसपास नजर आई। साथ ही विजिलेंस और एसओजी टीम कानपुर में डेरा डाले हुए हैं और आरोपी के करीबियों व रिश्तेदारों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का मानना है कि राहुल चोरी-छिपे कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की फिराक में हो सकता है इसलिए कोर्ट परिसर में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव में 11 मार्च को व्यापारी अमर श्रीवास्तव, उनकी मां सुशीला श्रीवास्तव और चाचा सुनील श्रीवास्तव ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने दिलीप त्रिवेदी, संजय सिंह, शुभम कश्यप, सोनू और राहुल श्रीवास्तव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अमर का रिश्तेदार राहुल श्रीवास्तव अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें