फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भाई से विवाद के बाद छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। भाई से विवाद के बाद बीएससी की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार देर रात भाई-बहन के बीच परीक्षा दिलाने के लिए साथ चलने की बात पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कालूखेड़ा गांव निवासी प्रीति (20) कानपुर देहात मूसानगर नजीरी महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। इन दिनों उसकी परीक्षाएं चल रही थीं। मंगलवार को भी परीक्षा थी। परिजन ने बताया कि सोमवार रात छोटे भाई दीपक ने उसे परीक्षा दिलाने के लिए साथ चलने बात कही थी। इसी बात पर प्रीती और दीपक के बीच बहस चलती रही। करीब रात 10 बजे परिवार के सभी लोग सो गए थे। इसी दौरान प्रीति अपने कमरे में चली गई। कमरे की स्लैब पर पड़ी लोहे की रॉड पर रस्सी का फंदा बनाकर छात्रा फंदे से लटक गई। मां रूबी की सुबह नींद खुली। उसने कमरे में पुत्री को फंदे से लटका देखा। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी मुन्नीबराम मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि भाई-बहन के बीच विवाद की बात सामने आई है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें