फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ का चुनाव आज, 217 मतदाता करेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील अधिवक्ता संघ का चुनाव शुक्रवार को होगा। इस चुनाव में 217 अधिवक्ता, मताधिकार का प्रयोग करके अपना नेता चुनेंगे। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होना तय है।
विज्ञापन

आखिरी दिन प्रचार व प्रसार में प्रत्याशियों को ताकत झोंकते देखा गया। मतदाताओं को अपने अपने पाले में लाने की रात तक कवायद चलती रही।
तहसील परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। मतदान के बाद मतों की गिनती करके परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। गुरुवार को तहसील परिसर में चुनावी धमाचौकड़ी देखते बनी।
अधिवक्ता गुटों में बंट करके अपने अपने प्रत्याशी की प्रत्याशिता पर चर्चा करते सुने गए। बताते चलें कि अध्यक्ष पद के लिए रमाकांत वर्मा तथा नरेंद्र मिश्र के बीच सीधा मुकाबला है। सचिव पद के लिए राकेश कुमार सोनकर, विमलेश कुमार व मदन चंद यादव ने वोट मांगे।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद के लिए सत्यार्थ सिंह गौतम व अजय कुशवाहा ने अपना प्रचार किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए लक्ष्मी सिंह गौतम, कोषाध्यक्ष के लिए अखिलेश्वर, संयुक्त सचिव प्रकाशन के लिए विष्णु दत्त तिवारी तथा संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए अखिलेश चंद ने पर्चा भरा है।
चूंकि इन सभी का एकल दावा है। ऐसे में निर्विरोध चुनना तय है। चुनाव अधिकारी रामकरण सिंह चौहान, जय सिंह यादव व शिव राम वर्मा ने बताया कि तहसील बिंदकी के अधिवक्ता संघ के चुनाव में 217 अधिवक्ता मतदाता चुनाव में भाग लेंगे। मतदान का परिणाम शुक्रवार की शाम पांच बजे तक घोषित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें