फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एसडीएम न्यायिक के खिलाफ अधिवक्ताओं का बहिष्कार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। मॉडल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को आमसभा की। उन्होंने एसडीएम न्यायिक संजय कुमार के खिलाफ न्यायालय बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया। प्रत्येक बुधवार को होने वाली हड़ताल भी अगले निर्णय तक जारी रहेगी। बैठक में अधिवक्ता संजय सिंह और हनुमान सिंह यादव ने अपनी समस्याएं रखीं। हनुमान सिंह यादव ने न्यायिक अधिकारी पर आरोप लगाया कि उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता विप्लव तिवारी के प्रति आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने अधिकारी को हटाए जाने तक विरोध जारी रखने की बात कही। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने भी उचित समाधान होने तक बहिष्कार जारी रखने पर जोर दिया। इस बैठक में महामंत्री मलखान सिंह यादव समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें