फतेहपुर। कलक्ट्रेट के अभिलेखागार (रिकॉर्ड रूम) में एक अधिवक्ता ने गुरुवार को जमीन संबंधी दस्तावेज फाड़ दिया। उसकी जेब से फटा दस्तावेज बरामद किया गया। कलक्ट्रेट के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।
एक अधिवक्ता दोपहर में अभिलेखागार पहुंचा। वहां सीएच-41 संबंधी कागजात की जांच करना शुरू किया। यह दस्तावेज चकबंदी के दौरान जमीन की उपयोगिता से जुड़ा था। उसे अचानक फाड़ दिया और अपनी जेब में रख लिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। अभिलेखागार के कर्मी अधिवक्ता को एडीएम वित्त के पास लेकर पहुंचे। उसकी जेब से दो टुकड़ों में दस्तावेज बरामद किया गया।
एडीएम अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि अधिवक्ता ने किन परिस्थितियों में कागजात फाड़े हैं। इसकी जांच के आदेश दिए हैं। अधिवक्ता को ये जानकारी होगी कि ये अभिलेख चकबंदी में भी मौजूद हैं। जांच करके विधिक कार्रवाई की जाएगी।