फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फुटपाथ पर कब्जा करने वालों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
फोटो-34- जेसीबी से फुटपाथ का अतिक्रमण हटवाते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
खागा। नगर की प्रमुख सड़कों के फुटपाथ पर कब्जे से राहगीरों को हो रही परेशानी को देखते हुए शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। डीएम के निर्देश पर नगर पंचायत और पुलिस की संयुक्त टीम ने जीटी रोड और किशनपुर रोड पर कार्रवाई कर फुटपाथ खाली कराया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान जीटी रोड पर फुटपाथ पर ठेला लगाकर फल-सब्जी बेच रहे दुकानदारों को हटाया गया। वहीं तीन दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया। नगर पंचायत का अतिक्रमण दस्ता बुलडोजर, ट्रैक्टर और लोडर के साथ पहुंचा तो फुटपाथ पर कब्जाधारियों में अफरातफरी मच गई।
हालांकि टीम के लौटते ही कुछ स्थानों पर फिर से फुटपाथ पर दुकानें लग गईं। इसके बाद टीम ने किशनपुर रोड पर अभियान चलाकर फुटपाथ पर पड़ी मिट्टी के ढेर व अन्य सामग्री हटवाई। भवन स्वामियों को चेतावनी दी गई कि फुटपाथ पर रखा सामान तत्काल हटा लें। सोमवार से अभियान और तेज करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी देवहूति पांडेय ने बताया कि नगर के सभी प्रमुख मार्गों के फुटपाथ पैदल राहगीरों के लिए खाली कराए जाएंगे। अतिक्रमण करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

फोटो-34- जेसीबी से फुटपाथ का अतिक्रमण हटवाते कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें