फतेहपुर। अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र प्रताप के साथ एसडीएम सदर प्रदीप कुमार रमन ने मंगलवार को मोटेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटवाया।
एडीएम ने निर्देश दिया कि किसी भी दशा में अपना कबाड़ सड़क पर ना फैलाएं। अपनी दुकानों के अंदर ही रखें। चाय के दुकानदारों को डस्टबिन रखने के निर्देश दिए । मार्ग में गंदगी से श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। कोई दुकानदार गंदगी फैलाता पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश गौड़ एवं मोहम्मद हबीब को श्रावण मास तक सुबह, शाम साफ सफाई कराने के साथ सोमवार को चूने का छिड़काव कराने के निर्देश दिए।