फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नशेड़ी बेटे ने मां को लाठी-डंडों से पीटा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
-बचाव करने पहुंची नातिन को भी पीटा
विज्ञापन

खखरेरू। थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में रविवार शाम शराब के नशे में युवक ने अपनी वृद्ध मां को लाठी-डंडों से पीट दिया। बीच-बचाव करने पहुंची नातिन के साथ भी मारपीट की। हमले में महिला के दोनों हाथ और कमर में चोटें आई हैं। पीड़िता ने सोमवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तेंदुआ निवासी ब्रह्मदीन की पत्नी श्यामदुलारी (60) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा संतोष कुमार आए दिन गांजा और शराब के नशे में घर आकर गाली-गलौज करता है। रविवार शाम करीब छह बजे संतोष नशे की हालत में घर पहुंचा और मां से अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर उसने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान घर में मौजूद नातिन बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि संतोष ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें