फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने खेल मैदान का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। ब्लाक क्षेत्र में प्रस्तावित दो मॉडल खेलकूद मैदानों का निर्माण कार्य इसी हफ्ते से शुरू हो जाएगा। मंगलवार को जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने हसवा में बनने वाले मैदान का निरीक्षण किया और काम दो-तीन दिन के भीतर शुरू करने के बीडीओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन

कस्बे के रामलीला मैदान के समीप तीन बीघे जमीन पर खेलकूद मैदान बनेगा। यहां पर क्रिकेट, वालीबॉल, ओपेन जिम जैसी सुविधाएं युवाओं को मिलेंगी। डीएम मंगलवार को बीडीओ प्रवीणानंद, एपीओ रवींद्र सिंह, ग्राम प्रधान रईस अहमद के साथ हसवा निरीक्षण करने पहुंचीं। डीएम ने बीडीओ से काम के बारे में जानकारी ली।
बीडीओ से कहा कि हसवा और सातों जोगा में बनने वाले खेलकूद मैदानों का काम हरहाल में इसी हफ्ते से शुरू करा दें। बताया कि खेलकूद मैदान के अंदर आंबेडकर पार्क भी विकसित होगा। जिससे कस्बे के लोग मार्निंग वॉक के साथ ही योगा भी कर सकेेेंगे। क्रिकेट, वालीबॉल आदि खेलों से जुड़ा सामान भी उपलब्ध रहेगा। एक मैदान के निर्माण पर 28 लाख 29 हजार रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

बीडीओ प्रवीणानंद ने बताया कि ब्लाक के हसवा व सातों जोगा में मॉडल खेलकूद मैदान बनेंगे। जिसमें ग्रामीण विभिन्न खेलों में अपना कॅरियर भी बना सकेंगे। साथ ही जो छात्र खेलकूद में रुचि रखता होगा, उसको इसका लाभ मिल सकेगा।
ब्लाक के 14 गांवों में खेलकूद मैदान का प्रस्ताव
जिले से आई सूची में दो मॉडल खेलकूद मैदान के अलावा 12 अन्य गांवों में खेलकूद मैदान तैयार करने की योजना है। क्षेत्र के हासिमपुर भेदपुर, चक कोर्रा सादात, टेक्सारी बुजुर्ग, एकारी, रसूलपुर भभैचा, मिचकी, फरीदपुर, औरेई, सातों जोगा, सातों धरमपुर, घूरी बुजुर्ग, सखियांव, इमादपुर, मलांव में खेलकूद मैदान प्रस्तावित हैं। बीडीओ का कहना है कि कुछ गांवों में जमीन उपलब्ध न होने के कारण उनको योजना से हटाया जाएगा।
बीडीओ ने दो सचिव का वेतन रोका
बीडीओ प्रवीणानंद ने ग्राम विकास अधिकारी अतुल श्रीवास्तव व जितेंद्र विश्वकर्मा का वेतन रोक दिया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पूर्व निर्धारित मीटिंग में देर से पहुंचे थे। जिसके कारण यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें