फतेहपुर। बिजली चोरी करते समय पकड़े गए लोगों से विभाग अब वसूली करेगा। विद्युत वितरण खंड प्रथम में 162 लोगों के खिलाफ आरसी जारी की गई है। इनसे एक करोड़ 18 लाख 64,610 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
अधिशासी अभियंता रामसनेही ने बताया कि विद्युत वितरण खंड प्रथम में टीम गठित करके बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया था। इसमें 110 लोग चोरी से ट्यूबवेल चलाते, 17 लोग आटा चक्की चोरी से चला रहे थे और 35 लोग घर में केबल जोड़कर बिजली चोरी करते पकड़े गए थे। 162 लोगों की आरसी जारी की जा चुकी है। इसके अलावा अभी भी चेकिंग अभियान शुरू है। 10 हजार से अधिक के बकायेदारों की केबल काटने की कार्रवाई की जा रही है।