फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला व दो मासूम बेटियों की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। पत्नी और दो बेटियों के साथ ससुराल में रामलीला देखने जा रहा किराना दुकानदार सड़क हादसे का शिकार हो गया। बृहस्पतिवार की शाम खखरेरू कस्बे के खखरेरू कोट मार्ग पर उनकी बाइक और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार महिला और दो मासूम बेटियों की मौत हो गई। पति को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस को घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के बलवंतपुर गांव निवासी राम प्रताप गुप्ता (40) किसान हैं। गांव में ही उनकी किराना की दुकान भी हैं। वह गुरुवार की शाम पत्नी मीना गुप्ता (35), बेटियों संध्या उर्फ लक्ष्मी (4), साक्षी उर्फ सोना (2) को बाइक से खागा कोतवाली क्षेत्र के उमरा गांव (ससुराल) लेकर जा रहे थे। यहां रामलीला शुरू है। शाम करीब
साढ़े पांच बजे खखरेरू कोट मार्ग पर सीएचसी के सामने सरिया लदे ट्रैक्टर से बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को पीएचसी हरदों पहुंचाया। यहां सोना को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों को सीएचसी रेफर किया गया। सीएचसी में डॉक्टर ने मीना गुप्ता व बेटी लक्ष्मी को भी मृत घोषित कर दिया गया। राम
विज्ञापन

प्रताप को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। सूचना पर राम प्रताप के पिता प्रेमदास अन्य लोगों के साथ अस्पताल पहुंचे। पिता ने बताया कि बहू-बेटे बच्चों के साथ ससुराल के लिए निकले थे। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। थानेदार विजय राय ने बताया कि हेलमेट मौके पर नहीं मिला है। फिलहाल सिर में बाहरी चोट नहीं दिख रही है। मध्यप्रदेश में रहने वाले परिवार के बाकी लोगों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें