फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरु। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। युवती ने मामले की थाने में शनिवार को शिकायत की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि उसका वर्ष 2019 में रक्षपालपुर के रहने वाले युवक से प्रेम संबंध हैं। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक शोषण किया। उसे वर्ष 2023 में मनगढ़ और 17 फरवरी को खागा घुमाने के बहाने ले गया। यहां उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींचकर अपने मोबाइल में युवक ने रख लीं।
वर्ष 2024 में दुबई और सऊदी अरब में युवक कमाने भी गया था। आठ फरवरी को बहरीन से घर लौटा है। कुछ दिन पहले उसने शादी का दबाव बनाया। युवक ने उसे गाली गलौज की और शादी से इन्कार कर दिया। अब दूसरी जगह शादी की तैयारी कर रहा है। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें