फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर दुष्कर्म किया, वीडियो वायरल की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शादी का झांसा देकर एक युवती का दो साल तक शारीरिक शोषण किया गया। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी करा दिया गया। शिकायत करने पर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई है। युवती का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस आरोपी पर कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के एक युवक ने 30 जून 2020 को उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। वह जनवरी 2022 में गर्भवती हो गई तो दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।
इतना ही नहीं युवक ने गुपचुप तरीके से बनाए गए वीडियो को वायरल कर बदनाम कर देने की बात कही। युवती ने थरियांव थाने में शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक एपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें