फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मजदूरों पर फायरिंग के आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन में मजदूरों से विवाद के बाद फायरिंग करने के आरोपी संदीप सिंह को मंगलवार दोपहर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। मोहल्ले में जल निगम की ओर से कई माह से सड़क खोदी गई है। इसी को लेकर संदीप का मजदूरों और ठेकेदार से विवाद हुआ था। आरोप है कि हाथापाई से नाराज संदीप ने मजदूरों पर फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी को घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें