फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव के चर्चित तिहरे हत्याकांड से जुड़े गैंगस्टर मामले में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। गैंगस्टर कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 28 सितंबर की तारीख तय की है। अखरी गांव में आठ अप्रैल 2025 को वर्चस्व की रंजिश में भाकियू टिकैत गुट के किसान नेता विनोद सिंह (45), उनके भाई अनूप सिंह (40) और अनूप के पुत्र अभय प्रताप सिंह (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने गांव के पूर्व प्रधान सुरेश उर्फ मुन्नू सिंह, उनके पुत्र पीयूष सिंह, भूपेंद्र, सज्जन, विवेक और जान उर्फ विपुल के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।