फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हिंदू बनकर शोषण फिर सुलह का दबाव बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी पर परिवार को मुकदमे में समझौते के लिए तरह-तरह से धमकियां देने व 10 लाख का ऑफर देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पूर्व में खुद को हिंदू और रेलवे अधिकारी बता जाल में फंसाया था।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व अदनान ने खुद को विशाल बताकर उसे प्रेम जाल में फंसाया था। वह खुद को रेलवे में अधिकारी बताता था। बाद में अदनान के सच की जानकारी हुई। विरोध पर वह वीडियो वायरल की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा। परेशान होकर युवती ने 21 दिसंबर 2025 को सदर कोतवाली में अदनान व उसके साथी निशा रावत, रंधीर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विवेचना में एससी-एसटी की भी धारा बढ़ाई गई। आरोप है कि अदनान ने जमानत पर छूटने के बाद 25 फरवरी 2026 को उसे व मां को रास्ते में रोक दो साथियों के साथ सुलह को धमकाया। इसकी शिकायत भी डीएम व एसपी से रजिस्ट्री के जरिये की थी। आरोप है कि अदनान कभी तथाकथित वकीलों तो कभी गुंडों से कॉल कराता है। उसे सुलह करने के लिए रुपयों की पेशकश कर चुका है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि लगातार धमकियों से अब तंग आ चुकी है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना सीओ सिटी की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें