फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बेटी से दुष्कर्म के 15 दिन बाद आरोपी पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। पुलिस ने किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी पिता को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। यह घटना 26 जुलाई को हुई थी, जब मां ने अपने पति को बेटी के साथ दुष्कर्म करते देखा था।
विज्ञापन

14 वर्षीय किशोरी 26 जुलाई को अपने घर में अकेली थी। दोपहर में उसकी मां खेत से धान लगाकर लौटी। महिला ने अपने पति को पुत्री के साथ दुष्कर्म करते हुए देखा। यह देखकर महिला के होश उड़ गए और उसने तुरंत यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी पिता मौके से फरार हो गया था। महिला ने पति के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया और उसके बयान कोर्ट में दर्ज कराए। कोर्ट के समक्ष भी किशोरी ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि आरोपी को कस्बे से गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें