फोटो-40-थाने में आरोपी रोहित सिंह। स्रोत पुलिस
फतेहपुर। बैंक के बाहर बुजुर्ग किसान के बैग में कागज की गड्डी रखकर रुपये पार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को बुधवार को जेल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 23 हजार रुपये और मोबाइल बरामद किया है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के फरीदाबाद टिकरी निवासी विजेंद्र सिंह ने सोमवार को बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा गाजीपुर से 40 हजार 500 रुपया निकाला और बैग में रख लिया। बैंक से बाहर वह एक व्यक्ति का फाॅर्म भरने लगे। तभी आरोपी ने कागज की गड्डी रखकर रुपये निकाल लिए।
मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह और उनकी टीम ने सीसीटीवी फुटेज चेक कर बुधवार को सरकी गांव के रोहित सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी रोहित सिंह का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 15 से अधिक मामले दर्ज हैं।
फोटो-40-थाने में आरोपी रोहित सिंह। स्रोत पुलिस