फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घर में ताला लगाने, सामग्री हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र में पैतृक घर में ताला लगाने और जेवर-नकदी हड़पने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एकारी गांव निवासी तंजीला ने बताया कि वह पति शकील अहमद के साथ प्रयागराज में किराये के मकान में रहती हैं। पति की पैतृक भूमि और घर एकारी गांव में हैं। घर में नकदी-जेवर और गृहस्थी रखी है। घर में ननद तहसीन फातिमा और जेठ हमीद परिवार समेत रहते हैं। तहसीन का मंगेतर सरताज पुलिसकर्मी है।
आरोप है कि तीन जून को घर आने पर उसके जेवर का इस्तेमाल तहसीन और सरताज करते मिले। विरोध पर मारपीट की। इसके बाद पैतृक घर में ताला लगा दिया। इसमें गांव की नजमा और फैसल खान ने उसका सहयोग किया।
विज्ञापन

तंजीला का आरोप है कि थाने में शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई और उल्टे दंपती व जेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें