खागा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बहन का अपहरण कर महाराष्ट्र ले जाने और धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक ने आरोपी पक्ष पर परिवार को धमकी देने का आरोप भी लगाया है। विहिप कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
युवती के भाई ने बताया कि मानू का पुरवा निवासी सलमान पांच अगस्त को उसकी बहन का अपहरण कर ले गया। बहन का धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ निकाह किया है। खोजबीन के दौरान उससे सलमान के परिजन बोले कि बहन का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करा दिया गया है। वह सलमान की पत्नी आरिफा बन चुकी है। शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। महाराष्ट्र से युवती के परिजनों को सलमान ने निकाहनामा और धर्म परिवर्तन के कागजात व्हाट्सएप पर भेजे हैं। कागजात मिलने के बाद परिजनों पूरी बात का पता लगा। युवती के भाई ने बताया कि बहन को अगवा कर सलमान और उसके करीबी महाराष्ट्र ले गए हैं। वहां निकाह किया गया है। भाई ने 17 अगस्त को पुलिस से शिकायत की। पुलिस महाराष्ट्र का मामला बताकर टालती रही। सुनवाई न होने पर विहिप कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में हंगामा किया, इसके बाद 29 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज की गई।
कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर सलमान के खिलाफ अपहरण, धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।