फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रेम विवाह करने वाली महिला ने पति और ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मुचुवापुर निवासी रन्नो देवी उर्फ काजल ने बताया कि मार्च 2021 में राधानगर थाना क्षेत्र के मलाका निवासी हरिओम से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि शादी के बाद ससुर रामकिशोर, सास फूलमती और ननद रचना व रश्मि दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
इसके बाद वह पति के साथ शहर के जयरामनगर में किराये के मकान में रहने लगी। पति एक निजी इंटर कॉलेज में शिक्षक है। आरोप है कि इसी वर्ष 23 जुलाई को वह कॉलेज में पढ़ने वाली एक किशोरी को अगवा कर ले गया था।
विज्ञापन

जेल से करीब दो महीने बाद छूटने पर पति ने फिर दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला थानाध्यक्ष संगीता सिंह ने बताया कि पति समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें