फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में परिवार के साथ जा रहे बच्चे की ट्रेलर से कुचल कर मौत

विज्ञापन
रियांव थाने में रोती बिलखती मृतक की मां शाबरीन बेगम व अन्य - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
थरियांव (फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार की दोपहर करीब एक बजे को बड़े अब्बा के पीछे सड़क पार कर रहे मासूम को ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही बच्चे की कुचलने से मौत हो गई। चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे से परिजनों का हाल बेहाल दिखा।
विज्ञापन

कौशांबी जिले के सैैनी कोतवाली के बस अड्डा निवासी शहीद अहमद अपने छोटे भाई शानू की ससुराल मलवां थान क्षेत्र के अल्लीपुर निवासी शब्बीर अहमद की बेटी की शादी में शामिल होने परिवार के साथ जा रहे थे। थरियांव पूर्वी हाईवे पर पानी लेने के लिए टेंपो रोकी। उनके पीछे छोटे भाई शानू अहमद का चार साल का बेटा
अल्फैज भी उतरा गया। बड़े अब्बा के पीछे रोड पार करने लगा। तभी अल्फैज को कानपुर की ओर जा रहे ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसा देखकर परिवार के होश उड़ गए। चालक थाने के सामने ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। हादसे से बच्चे की मां शाबरीन बेगम का हाल बेहाल हो गया। वह थाने में दहाड़ मारकर रोती बिलखती रही।
विज्ञापन

अल्फैज से बड़ा भाई जैन और बाकी परिवार के लोगों रो-रो कर बदहवास दिखे। उनमें एक दूसरे की लापरवाही से मासूम की जान चली जाने की चर्चा भी रही। शहीद अहमद ने बताया कि वह खुद की टेंपो से परिवार लेकर जा रहे थे। छोटे भाई शानू अहमद सैनी में बक्से की दुकान में कारीगर है। दुकान बंद कर शाम को शानू शादी समारोह
विज्ञापन

में आता। उसे हादसे की खबर दी है। थानेदार संतोष शर्मा ने बताया कि दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें