फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेन से कुचलकर दुकानदार की मौत, चालक पिटा

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। गोधरौली गांव के वन-वे कट प्वाइंट हाईवे पर गुमटी में पान मसाला बेचने वाले दुकानदार की क्रेन से कुचलकर मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने चालक को पीट दिया। पुलिस के मौजूद रहने से मामला तूल नहीं पकड़ सका।
विज्ञापन

गोधरौली गांव निवासी रामलाल पासवान (70) गांव के समीप हाईवे किनारे गुमटी रखकर पान मसाला बेचते थे। सुबह लगभग दस बजे हाईवे का जाम हटाने के लिए एनएचएआई की क्रेन बुलाई गई थी। रामलाल अपनी
दुकान के आगे झाड़ू लगा रहे थे। अचानक क्रेन को चालक ने बैक किया तो रामलाल चपेट में आने से कुचल गए। तुरंत 108 नंबर एंबुलेंस से औंग निजी अस्पताल ले जाया गया। परिजन कानपुर ले जा रहे थे, रास्ते में मौत
विज्ञापन

हो गई। तीन बेटे बुद्धिमान, कमलेश और पप्पू विवाहित हैं और परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस ने क्रेन और चालक को कब्जे में लेकर परिजनों से तहरीर ली है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें