हादसे में बाल-बाल बचीं ड्रीम गर्ल
- फोटो : amar ujala bureau
फतेहपुर। मार्ग दुर्घटनाओं में रविवार को बाइक सवार समेत दो लोगों की मौत हुई है। बाइक सवार संतोष (21) हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच जाती। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
संतोष मलवां थाना क्षेत्र के देवीचरण का बेटा था। वह अपने रिश्तेदार के घर बाइक से रविवार को छिटना का पुरवा थाना हुसैनगंज जा रहा था। बाइक सवार की कस्बे के मोड़ पर सामने से आए बाइक सवार पप्पू पुत्र रघुनाथ निवासी अगिभनहोत्री का पुरवा से सीधी भिड़ंत हो गई।
हादसे की खबर पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां पर संतोष को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पप्पू की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर किया। कार्यवाहक एसओ ने बताया कि दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
उधर, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर गांव निवासी जवाहर की पत्नी श्यामकली (70) अपने नाती के साथ मायके रारी गांव गई थी। निमंत्रण में शामिल होने के बाद रविवार को वापस आ रही थी। रारी के पास ही बाइक अनियंत्रित हो गई।
जिस कारण बाइक से श्यामकली गिर पड़ी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बाइक सवारों को उठाया और एंबुलेंस से बिंदकी सीएचसी भेजा। सीएचसी के डाक्टरों ने श्यामकली को जिला अस्पताल रेफर किया। यहां वृद्धा को मृत घोषित कर दिया।