फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हादसा: 150 KM/H की रफ्तार से वाहन से टकराई कार, डॉक्टर दंपती घायल; एयरबैग से बची जान

Mon, 12 Jan 2026 10:38 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, थरियांव (फतेहपुर)

सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 45 सेकंड के इस हादसे में कार करीब छह बार हाईवे पर पलटी। टक्कर और पलटने से कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों लेनों में लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकराकर दूसरे लेन में पहुंच गई। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार फिर से उसी लेन में पहुंच गई। 45 सेकंड के इस हादसे में कार हाईवे पर छह बार पलटी और ट्रक भी पलट गया। हादसे में कार सवार मेरठ मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर दंपती बुरी तरह घायल हो गए। करीब 30 मिनट तक वाहनों की कतारें लगी रहीं।

विज्ञापन
Trending Videos

थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा के पानीपत निवासी मनीष पत्नी पल्लवी के साथ कार से बनारस सेमिनार में शामिल होने जा रहे थे। दंपती मेरठ मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं। कानपुर-प्रयागराग हाईवे पर जयसिंहपुर मोड़ के पास 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही कार सामने चल रहे ट्रक से टकरा गई और डिवाइडर पार कर प्रयागराज से कानपुर की लेन में पहुंच गई। उधर से आ रहे ट्रक से टकराने के बाद कार फिर पलटी और डिवाइडर पार कर अपनी लेन में आ गई। इस दौरान ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 45 सेकंड के इस हादसे में कार करीब छह बार हाईवे पर पलटी। टक्कर और पलटने से कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों लेनों में लंबा जाम लग गया। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर करीब 30 मिनट में यातायात बहाल किया।
विज्ञापन

हादसे में कार सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद करीब 30 मिनट पर हाईवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें