फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर के बाद बाइक से उछली बच्ची की पुल से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। थाना क्षेत्र के बहरामपुर रेलवे ओवरब्रिज पर शनिवार दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। एक बाइक में बैठी बच्ची उछलकर पुल से नीचे गिरी। उसकी मौके पर मौत हो गई। बच्ची के पिता, मां समेत तीन घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के खेमकरनपुर बसई निवासी विपिन कुमार पत्नी अर्चना देवी और पुत्री अंशू (6) को लेकर रिश्तेदार के घर असोथर गए थे। घर लौटते समय ओवरब्रिज पर बाइकों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक से उछलकर अंशू पुल के नीचे गिरी।
विपिन और अर्चना पुल पर गिरने से घायल हुए। दूसरी बाइक का सवार श्रवण कुमार निवासी कड़ा थाना सैनी जिला कौशांबी घायल हुआ। उधर, थरियांव थानाक्षेत्र के भारतपुर मोड़ के पास टेक्सरिया पिंटू बाइकों की भिड़ंत घायल हुआ। प्रभारी निरीक्षक एपी सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें