फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकृत व्यापारियों का दुर्घटना बीमा बढ़ाया जाए

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते व्यापारी - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने सोमवार को पंजीकृत व्यापारियों का दुर्घटना बीमा बढ़ाए जाने व पेंशन योजना लागू करने की मांग रखी।
विज्ञापन

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि सबसे ज्यादा टैक्स अदा करने वाला व्यापारी वर्ग को जीवन संरक्षण और पारिवारिक सुरक्षा की दरकार है।
सोमवार को संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के नेतृत्व में व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम संजीव सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
अध्यक्ष मेहरोत्रा ने कहा कि जिले के वाणिज्य कर विभाग में करीब तीन लाख और आयकर विभाग में डेढ़ लाख व्यापारी पंजीकृत हैं। पंजीकृत व्यापारी को दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिए जाने का प्रावधान है जो कि काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे बढ़ाकर एक करोड़ किया जाए। इसी तरह से व्यापारी परिवार को मासिक पेंशन के रूप में 25 हजार रुपये दिए जाएं। ज्ञापपन देने वालों में राजेश वर्मा, अनिल वर्मा, प्रेमदत्त उमराव, मनोज साहू, कृष्ण कुमार तिवारी, सोनू शुक्ला, माधवेंद्र प्रताप सिंह, सेराज अहमद खान, गुरुमीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें