फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रेलर में तीर्थ यात्रियों की बोलेरो घुसी, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तान नगर हाईवे पर खड़े ट्रेलर में गुरुवार दोपहर पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो जा घुसी। हादसे में बोलेरो के पचखच्चे उड़ गए। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे।
विज्ञापन

बोलेरो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। बोलेरो ग्वालियर से प्रयागराज जा रही थी।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के वेहेट थाना क्षेत्र के रनगवां निवासी सगे भाई बालकिशुन (45), रामप्रकाश कुशवाहा (50) और भिंड जिला रोन थाने के कुर्तला निवासी करन सिंह (65), रामवती (45) पत्नी लखन सिंह, नरेंद्र (30), राहुल (30),रोन थाना क्षेत्र के मुरैना निवासी लालू (35) बोलेरो से संगम स्नान को प्रयागराज जा रहे थे।
विज्ञापन

सभी लोग एक परिवार के हैं। घर लौटते समय सुल्तानगर धर्मकांटा के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में बोलेरो जा घुसी।
तेज रफ्तार की वजह से बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
गंभीर घायल बालकिशुन और लालू को डाक्टर ने कानपुर हैलट रेफर किया है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले घायल मौके से जिला अस्पताल चले गए थे। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें