खागा। ट्रेन से कटकर मंगलवार रात एक युवक की मौत हो गई। हादसा खागा कोतवाली क्षेत्र के बड़े भीट बाबा नए रेलवे ट्रैक पर हुआ। खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदों निवासी रघुबीर (35) घर से शाम को निकला था। मृतक के बड़े भाई संतलाल ने बताया कि क्रासिंग पार किसी काम से भाई गया था। तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। (संवाद)