बकेवर। बल्ब का तार लगाते समय करंट से एक युवती की मौत हो गई। युवती की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
अकबराबाद गांव निवासी कामता प्रसाद कुशवाहा की 22 वर्षीय पुत्री सुमन शनिवार सुबह मवेशियों को चारा डालने के लिए कोठरी में भूसा निकालने गई थी। पिता ने बताया कि बेटी कोठरी का बल्ब जलाने के लिए लटक रहे तार को बोर्ड में लगाने लगी। तार कटा होने की वजह से करंट की चपेट में आ गई। कुछ देर बाद पत्नी कलावती बाहर निकली तो बेटी को बेसुध हालत में पड़ा पाया। पत्नी की चीख सुनकर परिवार के लोग पहुंचे। परिजन नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने सुमन को मृत घोषित कर दिया।