फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नौकरी न मिलने से परेशान युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Sun, 25 Sep 2022 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
जयकरन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
नौकरी न मिलने से क्षुब्ध एक युवक ने लखनऊ में ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें कांग्रेस नेता व एक दूसरे व्यक्ति को नौकरी के लिए आठ लाख रुपये देने की बात कही गई है। जयकरन सिंह पुलिस और सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से वह लखनऊ काफी आने-जाने लगा था। उसके पिता खुन्नी लाल किसान है। उसके घर में बड़ी बहन सुमन व छोटा भाई राजकरन है। सुमन की शादी हो चुकी है। जयकरन काफी समय से नौकरी के लिए प्रयासरत था। 22 सितंबर को वह लखनऊ जाने की बात कहकर निकला था।

शनिवार को परिजनों को खबर मिली की जयकरन ने लखनऊ में ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली है। सोशल मीडिया में जयकरन का सुसाइड नोट वायरल हो रहा था। इसमें नौकरी दिलाने के लिए विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हथगाम क्षेत्र के एक कांग्रेस नेता पर पांच लाख रुपये व छिवलहा के एक व्यक्ति पर तीन लाख रुपये लेने का जिक्र था। पैसा देने के बाद भी नौकरी नहीं मिल पाने के कारण वह काफी परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें