घायल बच्ची का सीएचसी में इलाज करते डॉक्टर। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर जिले में बाइक से गिरकर बुधवार को महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी सात माह की बच्ची घायल हो गई। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद निवासी विपिन कुमार पत्नी प्रीति देवी (25) और सात माह की बच्ची संविका के साथ ससुराल घाटमपुर से लौट रहे थे। बाइक सवार प्रीती बच्ची को गोद में लेकर बैठी थी। खजुहा के पास विपिन की बाइक अनियंत्रित हो गई। बच्ची समेत प्रीति सिर के बल सड़क पर गिर पड़ी।
पत्नी को गिरता देख विपिन ने बाइक रोकी तो वह भी गिरकर घायल हो गया। महिला और उसकी बच्ची को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया गया। परिजन शव को लेकर घर चले गए। बाइक चालक विपिन हेलमेट लगाए थे।