फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। तीन दिन पूर्व सड़क हादसे में दो बाइकों की भिड़ंत मेें घायल युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल महिला का कानपुर हैलट में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हाइवे पर मौहार गांव के पास गुरुवार को बाइकों की भिड़ंत हुई थी। हादसे में जलाला गांव निवासी राजा पासवान (22) गंभीर रूप से घायल हुआ था।
राजा की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। इसी हादसे में रामरती पत्नी रघुनंदन निवासी गोविंदपुर का इलाज चल रहा है। मृतक दो भाइयों योगेंद्र व कपिल से छोटा था। मां गंगा देवी रो-रोकर बदहवास दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें