फतेहपुर। ट्रेनों में यात्रियों को जहरखुरानी का शिकार बनाकर उनका सामान चुराने वाले शातिर को रविवार शाम जीआरपी ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्टेशन पर थानाध्यक्ष सूर्यकांत पंडित, एसआई अंकुर कैथवास शाम को चेकिंग कर रहे थे। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो/तीन के पूर्वी छोर पर बैठे एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस ने उसके पास से लैपटाक्वप, मोबाइल बरामद किया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच में सामान चोरी होना सामने आया। पूछताछ में आरोपी परवीन शाह उर्फ पउवा निवासी निर्मली बाजार थाना निर्मली जिला सुपौर प्रांत बिहार निकला।
दिल्ली के सुकुरपुर बिहारी चौक में वह रहता है। उसने ट्रेनों में जहर खुरानी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की। बताया कि मई माह में नेताजी एक्सप्रेस से उड़ीसा व बिहार के तीन युवकों को नशीला पाउडर खिलाकर सामान चोरी किया था।
उसके पास से एप्पल कंपनी का लैपटॉप, चार मोबाइल, 18 सौ रुपये नकद, नशीला पाउडर एल्प्राजोलम बरामद किया गया है।
----------------