जागेश्वर पासवान की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बहुआ। खेत में पानी लगा रहे किसान की सोमवार शाम बिजली गिरने मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
ललौली थानाक्षेत्र के धनीपुर गांव में किसान जागेश्वर पासवान (47) धान लगाने के लिए खेत में पानी लगा रहे थे। अचानक शाम को बारिश होने लगी। तभी खेत में बिजली गिरी। किसान जागेश्वर पासवान की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।
खेत में मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे। किसान को मृत देखकर परिजनों को सूचना दी। किसान का शव देखकर पत्नी रामपति बदहवास हो गई। वह अपने पीछे तीन बेटियों सोनी, उपासना, साधना छोड़ गया है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पहुंची।
राजस्व निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद मौर्या और हल्का लेखपाल महेंद्र कुमार ने दैवीय आपदा के तहत परिवार को मुआवजा के लिए कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।