फतेहपुर। अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को ट्रेन से कटकर दो बुजुर्गों की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पोस्टमार्टम कराया।
खागा कोतवाली क्षेत्र के टेनी गांव निवासी मेघनाथ उर्फ मेघा(60) सुबह खेत जाने के लिए घर से निकले थे। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। मौके पर ही सांसें थम चुकी थीं। ग्रामीणों की सूचना पर पत्नी बृजरानी और परिजन पहुंचे। परिजनों ने शव की पहचान की। पत्नी की
तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की। उधर, चौडगरा प्रतिनिधि के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रतनखेड़ा मजरे मौहार निवासी हरिमोहन यादव (68)की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह रात करीब एक बजे अचानक रेलवे लाइन की ओर चले गए थे। उनका डाउन लाइन पर सुबह क्षत विक्षत शव मिला। आरपीएफ की सूचना पर चौकी प्रभारी रामू सिंह यादव पहुंचे। उन्होंने बताया कि घरेलू विवाद के चलते तीन चार दिन से परेशान थे। अवसाद में रहते थे।