फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक की टक्कर से साले की मौत, जीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली (फतेहपुर)। मैजिक की टक्कर से शनिवार दोपहर बाइक सवार साले की मौत हो गई, जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से घायल को कानपुर रेफर किया गया। परिजन मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

बांदा जिले के कोतवाली क्षेत्र के निबाईच निवासी मैयादीन का बेटा अनिल यादव (35) बहनोई राजकुमार (25) मुड़ैरा थाना सुमेरपुर जिला हमीरपुर के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर जहानाबाद थाने के बड़ाहार गांव गए थे। लौटते समय चांदपुर थाना क्षेत्र के कौंह पुल के पास मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनिल और
राजकुमार गिरकर घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डाक्टर ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। राजकुमार को कानपुर रेफर किया गया। सूचना पर भाई रामकिशोर, सुधीर थाने पहुंचे। परिजनों ने बताया कि हादसे की सूचना से पत्नी पूनम बेहाल है। भाई की पांच बेटियां खशबू, किरन, गुड़िया, राखी, एक साल की बेबी हैं। खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें